क्लेमेनटाउन में धूमधाम से मनाया गया हरेला महोत्सव, 50 पौधों का हुआ रोपण

क्लेमेनटाउन में मेरी माटी मेरा देश संस्था सिट्रस संस्था,कुर्मांचल कल्याण परिषद,कैंट बोर्ड, एम डी डी ए द्वारा आयोजित हरेला महोत्सव छावनी वाटिका में धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम परिषद की महिलाओं द्वारा भगवान शंकर को हरेला पूजा गया, बहुत सी महिलाएं अपने घर से हरेला लेकर आयी थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड सीईओ श्रीमान हिमांशु सामंत जी ने कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना इंसान की जिम्मेदारी है। मेरी माटी मेरा देश संस्था के संरक्षक महेश पाण्डे ने कहा कि पेड़ पौधे लगाना मात्र हमारा प्रोग्राम नहीं है बल्कि इनकी लगातार देखभाल करना भी जरूरी है।

कार्यक्रम अध्यक्ष सिट्रस संस्था के संरक्षक कर्नल हीरामणि बर्थवाल जी ने कहा कि सभी की जिम्मेदारी है अपने क्षेत्र को साफ सुथरा और हरा भरा रखें। इसके पश्चात छावनी अस्पताल और छावनी वाटिका में लगभग 50 पौधे चंपा,नीम, कनेर, ढोढ़ी के लगाए गए। इस अवसर पर सीईओ श्रीमान हिमांशु सामंत, मेरी माटी मेरा देश संस्था के संरक्षक महेश पाण्डे, कर्नल हीरामणि बर्थवाल, नवीन तिवारी,परमानंद,पुष्कर सामंत, धर्मवीर, मनोज, शिव गोयल, सुमन द्वेदी, आर के गुप्ता, पी पी सिंह, महेंद्र रावत, प्रेमा तिवारी, हेमा बिष्ट, त्रिभुवन जोशी, हरीश जोशी,त्रिलोक,

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *