उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा वार्ड संख्या–90, मोहब्बेवाला के आसरोड़ी क्षेत्र में फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा वार्ड संख्या–90, मोहब्बेवाला के आसरोड़ी क्षेत्र में फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया।

इस पुनीत एवं पर्यावरण संरक्षण के अभियान में माननीय विधायक श्री विनोद चमोली जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री दिनेश अग्रवाल जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री राजेश परमार ,दर्जा राज्य मंत्री श्री ओमवीर सिंह राघव जी, श्रीमती अनुराधा वालिया जी, महानगर मंत्री पूनम ममगाई मंडल अध्यक्ष श्री वासुदेव जखमोला जी, मंडल महामंत्री श्री राजकुमार भास्कर जी, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक परमार,श्री विनोद राइ ,मुकेश राठौर भगवान सिंह जी, श्री चंदन राय जी, पूर्व प्रधान बलराज मित्तल जी ,वीरेंद्र सिंह,श्री बहादुर सिंह रावत जी, कैप्टन लक्ष्मी प्रसाद सिविल जयपाल सिंह रावत,श्री दीपक नेगी जी एवं श्री सुधीर थापा जी सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रेंज ऑफिसर श्री रविन्द्र वेदवाल और वन विभाग अधिकारी भी मौजूद रहे

कार्यक्रम संयोजक श्री अभिषेक परमार ने बताया कि इस पावन अवसर पर 200 से अधिक वृक्ष लगाये जाएंगे ।यह हरेला पर्व हमें प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का संदेश देता है।हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *