सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने ₹174.74 लाख की योजनाओं का शुभारंभ

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजावाला से भाऊवाला तक लगभग 5 किलोमीटर लंबे मार्ग के सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर द्वारा किया गया जिसकी अनुमानित लागत ₹174.74 लाख है।

इस दौरान पर विधायक पुंडीर ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क के डामरीकरण से राजावाला, भाऊवाला क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी।

विधायक पुंडीर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास की आधारशिला हैं। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजावाला श्री कैलाश चौहान, भाजपा जिला महामंत्री श्री यशपाल नेगी, मंडल अध्यक्ष श्री सुखदेव फरस्वाण, मंडल सोशल मीडिया संयोजक श्री राजेंद्र फरस्वाण सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *