हरतालिका तीज पर जागृति महिला संघ चन्द्रबनी ने मनाया भव्य कार्यक्रम

चन्द्रबनी,जागृति महिला संघ, चन्द्रबनी द्वारा हरतालिका तीज के पावन अवसर पर मिलन केंद्र, गोरखा संघ, चन्द्रबनी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तीज के पारंपरिक गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नेपाल त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं मौन धारण के साथ किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री सारिका प्रधान तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरिता राना रहीं। साथ ही मंदिर समिति चन्द्रबनी की अन्य सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में श्रीमती मीना पुलामी को तीज क्वीन चुना गया। श्रीमती सावित्री गुरुंग ने फर्स्ट रनर-अप तथा श्रीमती कुसुम थापा ने सेकंड रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती सुशीला पौडेल रहीं।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमति अनिता नगरकोटी ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम में जागृति महिला संघ की संरक्षिका श्रीमती नीरू थापा, अध्यक्ष श्रीमती संगीता राणा, सचिव श्रीमती मीना प्रधान सहित संघ की सभी सदस्याओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीतों पर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर नेपाली संस्कृति और तीज पर्व की जीवंत झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम ने महिलाओं में आपसी सौहार्द, एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

अंत में आयोजक संस्था द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित सदस्याओं का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *