भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कैंट विधानसभा में श्री रमेश चंद काला जी को मनोनीत पार्षद बनाने पर क्षेत्र वासियों में काफ़ी उत्साह है इस अवसर पर पंडितवाडी क्षेत्र में रैली निकाल कर लोगों का अभिवादन किया इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा नेता अमित कपूर ने कहा कि भाजपा हर व्यक्ति का ध्यान रखती है एवम इस क्षेत्र से पूर्व में पार्षद रहे श्री रमेश चंद काला जी ने स्वयं से पिछला चुनाव ना लड़ने की इक्छा जाहिर कि थी फिर भी पार्टी ने इनके जुझारू पन को देखते हुए इनको पार्षद मनोनीत किया ओर जनता की सेवा करने का एक और मौका दिया. श्री रमेश काला जी ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवम विधायक सविता कपूर जी का धन्यवाद किया
श्री काला जी ने कहा कि कैंट विधानसभा के पंडितवाड़ी वार्ड से उन्हें पार्षद मनोनीत करने पर भाजपा को और मजबूती मिलेगी
इसी प्रकार बल्लू पुर वार्ड से श्री शेखर नौटियाल को भी भाजपा ने मनोनीत पार्षद नियुक्त किया उन्होंने भी अपने क्षेत्र में रैली निकाल कर जनता का अभिवादन किया शेखर नौटियाल ने बताया कि में कैंट विधानसभा सविता कपूर जी का हृदय से आभारी हु उन्होंने ने मुझे मनोनीत पार्षद नियुक्त करके मेरे पार्टी के प्रति वर्षों से सेवा का फल दिया है ।।