कान्हा परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई श्री कृष्ण छठी

नेशविला रोड स्थित कान्हा परिसर में बुधवार को श्री कृष्ण छठी का पावन उत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पिछले सात वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक श्री राजकुमार, पार्षद श्री अशोक डोगरियाल, श्री प्रकाश नेगी, अपना परिवार के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम भट्ट, स्टार न्यूज़ के संपादक श्री संजय श्रीवास्तव एवं श्री संजय कनौजिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आयोजन में श्री अनूप खरबंदा, श्री सुनील आहूजा, श्री निशांत आहूजा, श्री दीपक पंडित, श्री दौलत सिंह रावत, श्री राजकुमार, श्री अशोक सेठी, श्री शिवम खन्ना, श्री विवेक ढींगरा एवं श्री गिरीश बख्शी सहित अन्य लोगों ने भी सहभागिता की।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की छठी का यह पावन आयोजन पिछले सात वर्षों से निरंतर श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित किया जा रहा है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी आयोजकों, समिति के सदस्यों और सहयोगियों को बधाई देते हुए भगवान श्री कृष्ण से सभी के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।

उन्होंने कहा कि देहरादून की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी सामाजिक एकता की पहचान हैं और इन्हें आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा सेवा दल, अपना परिवार एवं कान्हा परिसर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इनमें अमिचंद सोनकर, विनीत नागपाल, राज रावत, दीपक प्रजापति, जावेद, कार्तिक बंसल, ऋषभ माटा, किशोर गेरा, पुरुषोत्तम भट्ट, संजय श्रीवास्तव, राहुल बिष्ट, प्रकाश चंद, दीपक जेठी, चन्नी वीर, रोशन राणा, राहुल माटा, देवेंद्र सैनी, नवनी सेठी एवं धीर जी सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।
Anoop kharbanda
Sunil ahuja
Nishant ahuja
Deepak Pandit ji
Daulat singh Rawat
Rajkumar
Ashok sethi
Shivam khanna
Vivek Dhingra
Garish Bakhshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *