भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के अंतर्गत धर्मपुर विधानसभा के पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल अध्यक्ष पद पर श्री संजीव सिंघल जी की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री संजीव सिंघल जी ने अपनी नियुक्ति के लिए माननीय विधायक श्री विनोद चमोली जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी, महानगर महामंत्री श्री विजेंद्र सबदयाल जी एवं महानगर प्रभारी श्री राकेश गिरी जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए श्री संजीव सिंघल जी के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की गई।