आज देहरादून के कनक चौक पर देश के वीर सपूत, प्रथम CDS स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी को नमन करते हुए हमने कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ का ऐतिहासिक शंखनाद किया।
कनक चौक से लेकर राजीव गाँधी कॉम्प्लेक्स तक उमड़ा हजारों लोगों का यह हुजूम सिर्फ एक भीड़ नहीं, बल्कि भाजपा के अहंकार और कुशासन के खिलाफ जनता का उबलता हुआ आक्रोश है। आज सड़कों पर उतरा हर एक व्यक्ति इस बात का गवाह है कि प्रदेश की जनता अब इस जनविरोधी सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।
सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है:
❌ अंकिता भंडारी को न्याय: हमारी बेटी के हत्यारों को बचाने वाले उस ‘VIP’ को सरकार आखिर कब तक बचाएगी? देवभूमि इस अन्याय को नहीं भूलेगी!
❌ बेरोजगारी की मार: हमारे होनहार युवाओं के हिस्से में रोजगार क्यों नहीं, सिर्फ पेपर लीक और घोटाले क्यों हैं?
❌ कमरतोड़ महंगाई: आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है, और सत्ता में बैठे लोग सिर्फ झूठे वादे परोस रहे हैं।
यह न्याय यात्रा सत्ता परिवर्तन की शुरुआत है। हमने सड़क पर उतरकर जनता के हकों की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। देवभूमि अब जाग चुकी है और इस अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह तैयार है!