प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक सिंघल जी ने बताया कि आगामी रविवार 1 मार्च 2026 को हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज, लक्ष्मण चौक देहरादून मे शाम 5:00 बजे से आकर्षक मनमोहक होली मिलन कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमे उत्तराखंड के बाल कलाकारों के साथ,फाल्गुन उत्सव जयपुर के जाने माने कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी जैसे कार्यक्रमों की श्रृंखला में बृज वंदना, राधा कृष्ण स्तुति,राधा कृष्ण मिलन,बरसाना लठ मार होली, बरसाना लड्डू मार होली, फूलों की होली, राधा कृष्ण मिलन एवं अंत में आरती राधा कृष्ण जी की जाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि होली हिंदुओं का एक जीवंत, प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जिसे “रंगों का त्योहार” या “प्रेम का त्योहार” कहा जाता है। यह फाल्गुन मास की पूर्णिमा को वसंत ऋतु के आगमन, खुशियों, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई (प्रह्लाद और होलिका की कथा) की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
होली आपसी मतभेद भुलाकर सबको जोड़ने, गले मिलने, मिठाइयां खाने और प्यार का संदेश फैलाने का त्योहार है। इस अवसर पर प्रदेश युवा विंग अध्यक्ष सचिन प्रदेश महामंत्री श्री रमेश गोयल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला) श्रीमती नीता गर्ग, महानगर अध्यक्ष श्री निकुंज गुप्ता, श्री विशाल गुप्ता,श्रीमती रितु गोयल,श्री हर्ष अग्रवाल, श्री मनोज सिंघल पदाधिकारी गण उपस्तिथ रहे।