जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश अनुसार मंगलवार को 90% तक के फॉर्म का पुनरीक्षण करने के प्रयास में रात 8:00 बजे भी राजकीय इंटर कॉलेज कारगी चौक में कार्य करते मिले। जिन लोगों के फॉर्म आए थे उनको फोन करके बुला रहे थे। अधिकतर लोग आने के लिए शाम का समय देते रहे। रात 8 बजे के बाद तक उनका भी इंतजार करते रहे जो लोग पहुँचे उनके फार्म भरते रहे।
इस दौरान काफी लोग ऐसे रहे जो अपना नाम का फार्म देखने के लिए पहुंचे लेकिन उनका नाम का फॉर्म नहीं मिला तो लोग परेशान होकर को वापस लौट गए। यह सिलसिला दिन भर चलता रहा।
देर शाम तक बीएलओ मेनका, संगीता, मुकेश रतूड़ी, भवनीत पांडे विजय मेहरा, ममता नेगी, सुरेश शर्मा और निशा जुयाल कार्य में जुटे रहे।