देहरादून में यस बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

बैंकिंग क्षेत्र में प्रमुख स्थान रखने वाले यस बैंक की नई शाखा का शुभारंभ शहर के जी म स रोड़ देहरादून में शनिवार को हुआ। इसका उद्घाटन विधायक श्रीमती सविता कपूर द्वारा किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने बैंक अधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह शाखा शहरवासियों के लिए बैंकिंग सुविधाओं में अहम साबित होगी। इससे व्यापारियों और आम लोगों को हर प्रकार की बेहतर बैंकिंग सेवाएं मिलेगी।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इनमें अनिल जैसवाल,खेम चंद्र कौशल,सौरभ कुमार,धीरज सिंह नेगी प्रमुख थे । बैंक के अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस नई शाखा में आम एवं खास सभी का बेहतर ख्याल रखा जाएगा। इस पर अवसर बैंक अधिकारियों में क्लस्टर हेड श्री राहुल छावड़ा, शाखा प्रबंधक श्री अजय कुमार, निष्ठा चंद्रा,अमिक्षा गुप्ता, सिमरन ,पारुल जैसवाल ,नरेश चौहान ,निखिल सिंघल, अजय कोठियाल ,सुभम कुमार और अंजलि उपस्थित थे। बैंक अधिकारियों ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *