कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने वार्ड 44 पटेल नगर में विधायक निधि के माध्यम से सी.सी.सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने वार्ड 44 पटेल नगर में विधायक निधि के माध्यम से सी.सी.सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ।

इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि नव निर्मित कॉलोनी में काफी समय से सड़क की समस्या थी क्षेत्रवासियों द्वारा अवगत कराया गया और आज कार्य शुरू हो गया है । इस अवसर पर कैंट विधायक ने कहा कि पूरी विधानसभा में विकास कार्य गतिमान है लोक निर्माण विभाग , मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और अन्य विभागों के माध्यम से हर वार्ड में विकास कार्य चल रहे है। श्रीमति कपूर ने कहा कि ऐसे कार्य के शुरू होने से लोगों से मिलने का अवसर मिलता और क्षेत्रवासियों अन्य जटिल समस्याएं भी जानने को मिलती है ।
श्रीमति कपूर ने कहा की माननीय
मुख्यमंत्री जी नेतृत्व में लगातार विक कार्य हो रहे है और प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद गोविंद मोहन आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *