वार्ड 44 सरस्वती सोनी मार्ग में टाइल सड़क निर्माण कार्य का विधायक सविता कपूर ने किया निरीक्षण

माननीय विधायक सविता कपूर ने वार्ड 44 स्थित सरस्वती सोनी मार्ग में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे टाइलयुक्त सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक जी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री एवं कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

इस अवसर पर विधायक जी ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है।

क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में सड़क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद डोली मोहन और विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *