शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा समिति की अध्यक्षा श्रीमती कमला थापाजी की अध्यक्षता में एक बेहद निर्धन एवं लम्बी बीमारी से जूझ रही पीड़ित महिला निशा राना , निवासी डाक्टर गंज, विकास नगर को राशन एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई ।|इस पुनीत कार्य में श्रीमती गोदावरी थापली जी ने भी विशेष सहयोग किया |
समिति की अध्यक्षा कमला थापाजी ने अवगत कराया कि समिति द्वारा समय -समय पर जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता, बीमारी से पीड़ितजनों को इलाज में सहयोग हेतु आर्थिक सहयोग एवं शिक्षा के क्षेत्रमें मेघावी छात्र/छात्राओं को प्रोत्साहन एवं उज्ज्वल भविष्य में सहयोग हेतु आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है । |
आज इस अवसर पर समिति की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती कमला थापा ,संरक्षक श्रीमती गोदावरी थापली, , श्रीमती ,श्रीमती विनिता क्षेत्री, ,श्रीमती नैनका राना , श्रीमती प्रभा शाह एवं श्रीमती माया चौधरी उपस्थित थे । सभीने पीड़ित महिला के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं भी दीं |