चौधरी बिहारी लाल मार्ग स्थित विनायक कॉलोनी में सीवर कनेक्शन को लेकर आरोप, जल संस्थान के एई पर जनता को गुमराह करने का दावा

एक तरफ पूरे देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्वच्छ भारत मिशन जारी हैं और लगातार स्वच्छता पर जोड़ दे रही है वहीं उत्तराखंड में बीजेपी की धामी सरकार होने के बावजूद देहरादून के मध्य स्थित चौधरी बिहारी लाल मार्ग में विनायक कालोनी में लगातार 4से 5 वर्षों से लगातार क्षेत्र के लोग एई डोभाल से मिलकर क्षेत्र में सीवर लाइन की मांग कर रहे हैं ये विडंबना है कि एक और पट्टा धारक जो है सीवर का प्रयोग करते हैं और नीचे निवास करते हैं और रजिस्ट्री धारकों को कनेक्शन देने के लिए मना करते हैं जिनके इशारे पर विभागीय एई डोभाल जी साफ कहते हैं चाहे राष्ट्रपति के पास जाओ या प्रधानमंत्री, या मुख्यमंत्री के पास जाओ, फिर भी मामला मेरे पास ही आएगा और में हरगिज इसकी स्वीकृति नहीं दूंगा एक तरफ टैक्स पेयर जनता को उसके अधिकारों से लगातार वंचित किया जा रहा है वही जन जन की सरकार जनता पार्टी की सरकार के होते हुए आखिर जनता को सुविधाओं से वंचित कर सरकार की छवि पर बट्टा लगाने वालों पर इलाका निवासियों ने सरकार से कार्यवाही कर इलाके में सीवर लाइन बिछाने की मांग की और इसका विरोध करने वालो पर कार्रवाई करने की मांग की इस अवसर पर इलाका निवासियों ने कहा कि अगर क्षेत्र में सीवर लाइन नहीं तो वोट नहीं का संकल्प भी लिया गया इस अवसर पर गुरविंदर सिंह सूरी, विकास एंथनी, शिफाली गुप्ता, अजय राजपाल, अर्जुन सिंह चौहान, राजेश कुमाररावत, हंस राज रावत आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *