खिलाड़ी का नाम – योगिता आर्या
पिता का नाम – मदन चंद्र
माता का नाम – रेखा आर्या
पिता का पेशा – टैक्सी चालक, स्कूल बस ड्राइवर, खेती
गांव का नाम – जंगलियागांव, भीमताल
टूर्नामेंट का नाम – उत्तराखंड स्टेट क्लोज़्ड चैंपियनशिप 2026
स्थान – IIT रुड़की, हरिद्वार, उत्तराखंड
तारीख – 2–3 मई 2026
कैटेगरी – GU13 (गर्ल्स अंडर 13)
अकादमी का नाम – स्क्वैश एक्सट्रीम, जंगलियागांव सेंटर
कोच का नाम – आकर्षित शर्मा
अकादमी को सहयोग – ध्रुव धवन, सात्विक जोशी
(हम बच्चों से कोई फीस नहीं लेते हैं)
उपलब्धि – द्वितीय स्थान (फाइनल में वेल्हम स्कूल, देहरादून की तृषा बनर्जी से हार)
—
कुल 9 बच्चे गए थे
3 बच्चे सेमीफाइनल में हार गए
1 बच्ची फाइनल में पहुंचकर दूसरे स्थान पर रही
—
BU13 (बॉयज अंडर 13)
पवन कुमार
कमलेश कुमार
दोनों स्क्वैश एक्सट्रीम के खिलाड़ी हैं। कमलेश कुमार ने 3-0 से जीत हासिल की और सेमीफाइनल तक पहुंचे, जहां वे शचित कनोडिया से हार गए।
हिमांशु प्री-क्वार्टरफाइनल में हार गए
—
अन्य प्रदर्शन
आरोही आर्या GU11 की खिलाड़ी थीं, लेकिन उनकी कैटेगरी में पर्याप्त खिलाड़ी नहीं होने के कारण उन्हें GU13 में खेलना पड़ा। उनका सेमीफाइनल अपनी ही सगी बहन योगिता आर्या से हुआ, जिसमें वे 3-0 से हार गईं।
—
GU15 (गर्ल्स अंडर 15)
अंकिता आर्या
निर्मला आर्या
दोनों क्वार्टरफाइनल में हार गईं।
अंकिता आर्या सीड नंबर 2 प्रतिज्ञा शर्मा से हारीं
निर्मला आर्या अर्नवी नेगी से हारीं
—
GU19 (गर्ल्स अंडर 19)
दिव्यांशी कुल्याल
योगिता कुल्याल
दोनों का क्वार्टरफाइनल आपस में हुआ, जिसमें दिव्यांशी कुल्याल 3-1 से जीतीं।
मैच के दौरान योगिता के पैर में चोट लगने के कारण वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं।
—
कुल खिलाड़ी
6 लड़कियां
3 लड़के
—
सभी बच्चे गांव से हैं और आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हैं। हम उनके खेलने का पूरा खर्च उठाते हैं —
ट्रेनिंग के दौरान खाना, रैकेट, बॉल, जूते, आईवियर, और टूर्नामेंट का पूरा खर्च (ट्रैवल, रहने की व्यवस्था, भोजन, उपकरण आदि) हम ही उपलब्ध कराते हैं।