देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई पुलिस मुठभेड़ की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। थाना प्रभारी नरेश राठौर को गोली लगने के बाद भा ज पा नेता अमित कपूर थाना प्रभारी नरेश राठौड़ का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात लूट की वारदात के बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, जिससे मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश मारा गया, जबकि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश राठौर को दो गोलियां लगी.
मुठभेड़ में घायल नरेश राठौर से मुलाक़ात के बाद अमित कपूर ने बताया उनके शरीर से गोली निकाल दी है व अब स्वास्थ्य लाभ ले रहें है. यह घटना स्थानीय स्तर पर पुलिस की बहादुरी को दर्शाती है.
श्री अमित कपूर ने बताया पुलिस का बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी है और पुलिस बहुत बहादुरी से कार्य करते हुए देहरादून को अपराध मुक्त कर रही है, हमें पुलिस का मनोबल बढ़ाना चाहिए.