जामुनवाला के एकादशमुखी हनुमान मंदिर में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

श्री एकादशमुखी हनुमान मंदिर, जामुनवाला में श्री हनुमान सेवा दल द्वारा दो दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस संस्थापक श्री भवानी गिरी जी महाराज के सानिध्य में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात श्री हनुमान सेवा दल द्वारा विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर भगवान श्री एकादशमुखी हनुमान जी को सवा सौ किलो बूंदी, 51 किलो लड्डू, 51 किलो मिठाई एवं 51 किलो फलों का भोग अर्पित किया गया तथा भव्य आतिशबाजी भी की गई।

द्वितीय दिवस प्रातः 7 बजे से महायज्ञ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि श्री एकादशमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित यह भव्य जन्मोत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और हमारी परंपराओं को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। मैं इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई देता हूं।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस अरेंद्र शर्मा,पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, सोनू रावत, सोनू तोमर, मोहन खत्री, अनिल बसने, विजय शाही का विशेष सहयोग रहा। साथ ही संस्थापक श्री भवानी गिरी जी महाराज, पंडित जाग्रत सुबेदी, आकाश गुप्ता, ऋषि सेठी, शुभम नेगी, अमित आहूजा, हिमांशु धामी, राकेश लामा सहित श्री हनुमान सेवा दल के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *