देहरादून मे लगातार हो रही गोली बारी की घटना पर प्रदेश काग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रातः जोड़ी गांव में मॉर्निग वाक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली लगने से मृत्यु अत्यंत दुःखद है । ओवरटेकिंग का विवाद हत्या में बदल गया।उन्होंने कहा कि गोली कांड की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है पुलिस लाचार नजर आ रही है घटना होने के बाद लठी पीटती नजर आती है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन ने लगातार हो रही गोलीबारी से कोई सबक सीखा हो। हैरान करने की बात ये है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री विधायक एवं शासन प्रशासन के लोग यहां रहते हैं फिर भी आपराधिक घटनाओ पर कोई रोक नही लग पा रही ।शांत क्षेत्र हादसों का शहर बन गया जिससे जनता में भय का माहौल है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा जिससे देवभूमि की संस्कृति कलंकित हो रही। देहरादून जहां रिटायर्ड लोगों का पसंदीदा शहर था आज बदहाली के आं सू रो रहा।अपराधियो के हौसले बुलंद है कानून का कोई भय नही ।कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी ।उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार आपराधिक घटनाओ पर रोक लगाए । उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सड़क से सदन तक प्रदर्शन कर रही।