डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक योगदान को किया याद – hindikhabar24x7.com

डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक योगदान को किया याद

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहां कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्म ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि जब पूरा विश्व आर्थिक संसाधनों से जूझ रहा था तो डा. सिंह ने भारत में महंगाई नहीं बढ़ने दी। उन्होंने कहा कि भारत में बैकों का दिवालियापन तक नहीं होने दिया।

उन्होंने कहा कि विदेशों में बैकों का दिवालियापन हो गया लेकिन डा. सिंह की नीतियों से देश को आर्थिक स्थिति से उभाकर भाईचारे को मजबूत किया। इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं जिला प्रभारी डॉ. धीरज देसाई ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डाॅ. मनमोहन सिंह की नीतियों का विदेशी देश भी लोहा मानते थे। उन्होंने भारत की कभी भी आर्थिक स्थिति को कमजोर नहीं होने दिया लगातार देश की तरक्की की और विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया था।

इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के दून महानगर अध्यक्ष दीपक राही, अनिल शर्मा, जयपाल ने ूर्व प्रधानमंत्री स्व. डाॅ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आहवान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *