अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा महानगर ने फूंका पुतला, जताया आक्रोश

भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन कियागया।

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल जी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी बहुत ही निंदनीय है जिसका भारतीय जनता पार्टी घोर विरोध करती है चुंकि अजीत डोभाल जी उत्तराखंड से आते हैं और राहुल गांधी उनके नाम पर भी उत्तराखंड प्रदेश में अपनी राजनीति की रोटी को सेंकने का काम कर रहे हैं जबकि यहां की जनता उनको नकार चुकी है राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर नाराजगी व्यक्त की तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक संवाद में जिम्मेदारी और संयम बरतने का विवेक होना चाहिए जो कि हमें लगता है वह अपना विवेक खो चुके हैं।

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल यह भी बताया कि देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर टिप्पणी करते समय सार्वजनिक जीवन से जुड़े सभी नेताओं को जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल जी की देश सेवा और सुरक्षा के क्षेत्र में भूमिका को ध्यान में रखते पिछले कई वर्षों से देश में शांति बनी रहे सुरक्षा बनी रहे इसके लिए दिन-रात अपनी जिम्मेदारियां का नैतिकता पूर्ण के साथ निर्वहन कर रहे हैं।

राहुल गांधी खुले मंच पर मां शब्द को लेकर मिमिक्री करते हैं वह यह नहीं जानते की समाज में अगर सर्वोच्च स्थान है किसी का तो वह मां का स्थान होता है जिन्होंने धर्म और परिवार को कभी समझ ही नहीं वह मां शब्द की महत्वता को क्या जानेंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रहित, राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम में महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी विजेंद्र थपलियाल
संकेत नौटियाल सुनील शर्मा तृप्ता जाटव विनोद शर्मा मोतीराम प्रदीप कुमार संदीप बिजलवान गुरप्रीत छाबड़ा कुलदीप पंत सौरभ शर्मा नवीन मनीष पाल आदि पदाधिकारी गण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *