जाह्वीर गोगा महाराज मेला में उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा जी का सम्मान – hindikhabar24x7.com

जाह्वीर गोगा महाराज मेला में उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा जी का सम्मान

देहरादून। श्री जाह्वीर गोगा महाराज के पावन अवसर पर आयोजित गोगा महाराज मेला में उत्तराखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा जी को आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री लालचंद शर्मा ने श्री जाह्वीर गोगा महाराज के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए सभी क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी लोक परंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजकों ने श्री लालचंद शर्मा को सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *