देहरादून में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 16 फरवरी को ‘राजभवन घेराव’ का ऐलान

महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था व जंगली जानवरों के हमलों के खिलाफ राजधानी देहरादून में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 16 फरवरी 2026 को आयोजित विशाल ’’राजभवन घेराव’’ कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर आज राजभवन घेराव कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंचकर महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढती महंगाई के सांकेतिक गुब्बारे उड़ाकर भाजपा सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखड फेंकने का आगाज किया।

इस अवसर पर राजभवन घेराव कार्यक्रम के संयोजक श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तय कर दिया है कि दिनांक 16 फरवरी 2026 को होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकने का काम किया जायेगा जिसकी शुरूआत कंाग्रेस पार्टी कर चुकी है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि दिनंाक 16 फरवरी के प्रदर्शन राजभवन घेराव में प्रदेश के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे तथा यह घेराव ऐतिहासिक होगा जो भाजपा सरकार की जड़ों को हिलाने का काम करेगा।

इस अवसर पर संजय पालीवाल, राजपाल खरोला, नवीन जोशी, रीता पुष्पवाण, नीनू सहगल, अर्जुन सोनकर, प्रकाश नेगी, गुल मोहम्मद, फैजल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील बांगा, पुनीत कुमार, आशु रतूडी, अजीम अली, राजकुमार जायसवाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *