आरएलएम महिलाओं के कथित राजनीतिक दुरुपयोग के विरोध में सहसपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

आज पछवादून के विकासखंड सहसपुर में श्रीमती गोदावरी थापली के नेतृत्व में, मसूरी विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ रिप / #आरएलएम_परियोजना की महिलाओं का भाजपा के द्वारा निजी कार्यक्रमों में राजनीतिक दुरुपयोग किए जाने के विरुद्ध #खंड_विकास_अधिकारी_सहसपुर , श्रीमती मुन्नी शाह एवं ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अर्चना रावत को ज्ञापन सौंपा गया ।

जिसमें रिप / आरएलएम परियोजना में कार्यरत महिलाओं को राजनीतिक कार्यक्रम में भेजने अथवा दबाव डालने वाले कर्मियों पर जांच कर कार्यवाही करने की मांग की ।

प्रतिनिधिमण्डल में, जिलाध्यक्ष पछवादून श्री संजय किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष मसूरी रितेश जोशी जी , जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह पुंडीर जी , क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता पैन्यूली जी , ग्राम प्रधान आंचल पुंडीर जी , ग्राम प्रधान सारिका ठाकुर जी , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर जी , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक खंडूरी जी , संदीप ठाकुर जी , सचिन पुंडीर जी , रितेश कुमार जी समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *