संस्कृति प्रेमियों द्वारा कवित्री एडवोकेट सावित्री काला “सवि” को दी गई श्रद्धांजलि

एडवोकेट सावित्री काला “सवि” की तृतीय पुण्यतिथि पर शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी) द्वारा सांस्कृतिक कर्मियों को सम्मानित कर समारोह आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा ने कहा कि सावित्री काला ने केन्द्रीय विद्यालय एफ आर आई से 2000 में सेवानिवृत्त होने के पश्चात एल एल बी की पढ़ाई की और 2005 में पहली पुस्तक “यह मेरी नदी है” प्रकाशित की। उन्होंने 2023 तक 20 पुस्तकों का प्रकाशन किया और वह जरूरतमंदों व्यक्तियों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती थीं ।
समारोह में गति संस्था के नीरज उनियाल ने एडवोकेट सावित्री काला को एक सच्ची समाज सेविका, स्वतंत्र विचार की कवित्री व लिखिका बताया। उन्होंने उनके साथ किए गए सामाजिक व रचनात्मक कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डॉ माया वी सक्सेना, डॉ अमर दीप, पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रोहित सिंह रावत को बॉडी बिल्डर में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिक संजय थापा जी को दौड़ के लिए व बॉक्सिंग के लिए गोल्ड मेडल मिलने पर, नीरज उनियाल को सामाजिक कार्य व नागरिक सुरक्षा संगठन के मिले राजकीय सम्मान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वालों में मातृशक्ति रामलीला कमेटी, गौरी शंकर कीर्तन मंडली, माँ दुर्गा कीर्तन मण्डली, नव दुर्गा कीर्तन मण्डली, तपस्या नृत्य अकादमी के कलाकारों, समाज सेवी गोविंद गुसाईं,दिनेश कुमार, विनोद दालिया,गणेश भट्ट, विशाल शर्मा, श्रीमती गीता पांडेय, रजत चौरसिया, अजीत जुगराण को प्रमाण-पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व दीप प्रजवलित कर गणेश वंदना व गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *