हर्षल फाउंडेशन ने संस्था के कैलेंडर का विमोचन अपने मुख्य संरक्षक जस्टिस राजेश टण्डन जी, संरक्षक ब्रिगेडियर के जी बहल, मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल जी के द्वारा करवाया। इस कैलेन्डर में संस्था द्वारा किए गए सेवा कार्यो को सचिव हिमांशु परिहार ने बहुत सुन्दर तरीके से बताने की कोशिश की है। इस अवसर पर ट्रस्टी सेक्रेटरी डॉ रमा गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रेश गोयल जी, कार्यकारिणी सदस्य कल्पना अग्रवाल, निधि गर्ग, सुनील अग्रवाल,विनोद सिंघल, विजय कथूरिया, राम गोपाल, विशेष आमंत्रित श्री श्याम सुन्दर गोयल, श्री कांत श्री, डॉ शैलेन्द्र कौशिक, महिमा श्री, मुकेश गोयल, अनिल गुप्ता, राजीव सच्चर, संस्था के सदस्य जनक बत्रा, पंकज जोशी, अर्चना सिंघल, कर्नल मन मोहन राएजादा, रश्मि राएजादा, प्रदीप गर्ग, शशि टण्डन आदि सदस्य उपस्थित थे।