विदेश में नौकरी का झांसा देकर 52 लाख की ठगी, देहरादून के 9 छात्र बने शिकार

विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और साइबर स्लेवरी का एक रैकेट सक्रिय है। देहरादून के मां गंगे इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट(MGIHM) के 9 छात्रों से क्रूज और होटलों में नौकरी का झांसा देकर 52 लाख रुपये की ठगी के प्रकरण में छात्रों को दुबई, बैंकॉक, श्रीलंका और मलेशिया भेज दिया गया था।एमजीआईएचएम देहरादून के उपाध्यक्ष शंकर सिंह अधिकारी की शिकायत के आधार पर नीतीश कुमार और एस कुमारी निवासी देवगढ़ (झारखंड) के विरुद्ध थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है. शिकायत में मामले को मानव तस्करी और संगठित वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ा होने की आशंका भी जताई गई है.

है कि यह दंपति (नीतीश कुमार और एस कुमारी) होटल मैनेजमेंट कोर्स पूरा कर चुके छात्रों और कॉलेजों से संपर्क कर उन्हें विदेशों में जहाजों पर रोजगार दिलाने का भरोसा देते थे. नौकरी और वीजा की प्रक्रिया के नाम पर छात्रों से बड़ी रकम वसूली जाती थी. शुरुआत में उन्हें विजिटर वीजा के आधार पर विदेश भेजने और बाद में दुबई की एक कंपनी के जरिए एम्प्लॉयमेंट वीजा में बदलने का दावा किया जाता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *