पेयजल की समस्या को लेकर नागेश्वर डाकरा क्षेत्र वासियों ने किया कैंटोनमेंट बोर्ड आफिस में किया विरोध प्रदर्शन

नागेश्वर डाकरा क्षेत्र में पेयजलापूर्ति की गम्भीर समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों ने श्रीमती निर्मला भट्ट जी के नेतृत्व में भारी संख्या में एकत्रित हो कर कैंटोनमेंट आफिस गढ़ी कैंट देहरादून में धरना प्रदर्शन किया गया। पानी की समस्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने जे॰ ई॰बालेश्वर भटनागर का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा । लोगों में बहुत रोष था ‌। जे ई भटनागर जी ने अवगत कराया कि भीषण गर्मी , बिजली की अनापूर्ति और कैंट क्षेत्र के पांचों ट्यूबवैलों में जलस्तर बहुत नीचे जाने से पूरे कैंट क्षेत्र में पानी की आपूर्ति हेतु कैंटोनमेंट असमर्थ हो रहा है ।जल्द ही एक और नये ट्यूबवैल निर्माण से समस्या कम हो जायेगी । उन्होंने वर्तमान विकल्प का आश्वासन दिया कि प्रतिदिन दो टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जायेगी और सप्ताह में दो दिन सायं काल केवल नागेश्वर क्षेत्र में नलों से पानी की सप्लाई सुविधा प्रदान की जायेगी ।
क्षेत्र वासियों ने कैंटोनमेंट बोर्ड के सी ई ओ महोदय से भी भेंट करते पेयजल समस्या से अवगत कराया । उन्होंने भी जल आपूर्ति की
इस समस्या के जल्द ही निवारण का आश्वासन भी दिया ।
इस अवसर पर निर्मला भट्ट, एडवोकेट नीरज थापा ,किरण थापा ,नवीन क्षेत्री एवं भारी संख्या में नागेश्वर डाकरा क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *