कैंट विधानसभा में सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली बेहतर आवागमन सुविधा

कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान करते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा वार्ड 42 जी, एम, एस रोड पेट्रोल पंप से पुंडीर जी के आवास तक निर्मित डामर सड़क का आज विधिवत लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि कैंट विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
विधायक श्रीमती कपूर ने इस कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए पार्षद श्रीमती रेनू देवी एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर विधायक श्रीमती सविता कपूर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *