कारगिल विजय दिवस पर वेलमेड हॉस्पिटल सम्मानित, राज्यपाल ने किया सम्मान प्रदान

वेलमेड हॉस्पिटल को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय मेडिकल कैंप में उनके योगदान एवं समाज सेवा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के लिए माननीय राज्यपाल उत्तराखंड, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, PVSM, UYSM, AVSM, VSM (सेवानिवृत्त) द्वारा मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून में स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वेल्मेड हेल्थ केयर सोसायटी के कॉर्डिनेटर महेश पांडे ने कहा यह सम्मान वेलमेड हॉस्पिटल द्वारा निरंतर संचालित CSR गतिविधियों एवं पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों और समाज के प्रति उनकी सेवा और समर्पण की सराहना का प्रतीक है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर मेजर जनरल एम.पी.एस. गिल, जीओसी सब एरिया; ब्रिगेडियर प्रफुल्ल, कमांडेंट मिलिट्री हॉस्पिटल; एवं ब्रिगेडियर थापा, डिप्टी जीओसी सब एरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वेल्मेड हॉस्पिटल के सीईओ कर्नल निशित ठाकुर ने कहा कि देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीरों और उनके परिवारों की सेवा करना हमारे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि *एक परम सौभाग्य और गर्व का विषय है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *