नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाई

नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में प्रभावित पीड़ितों की सहायता के लिए गोर्खाली सुधार सभा की इन शाखाओं के क्षेत्र वासियों द्वारा एकत्रित धनराशि शाखा अध्यक्षों एवं उनकी टीम ने आपदा राहत हेतु सहायता राशि गोर्खाली सुधार सभा में केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा जी को सौंपी गई:–
१) कौलागढ़ के कर्मठ शाखा अध्यक्ष श्री सुशील भण्डारी और उनकी टीम ने एक लाख नौ हजार चार सौ एक रूपये(₹1,09,401/-) सहयोग राशि केंद्रीय अध्यक्ष जी को सौंपी।
२)शिव मन्दिर समिति ठाकुरपुर ने छप्पन हजार एक सौ बावन रूपये(₹56152/-)सहयोग राशि अध्यक्ष जीको सौंपी गई।
३) भगवान पुर शाखा अध्यक्ष श्री सी०बी०गुरूंग और उनकी टीम ने पैसठ हजार रूपये (₹65,000/-) दान राशि अध्यक्ष जीको सौंपी।
४) देहरादून लिम्बु एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री डी॰बी॰लिम्बु एवं उनके सहयोगियों ने एक लाख,बासठ हजार आठ सौ पंद्रह रूपये(₹1,62,815/-)अध्यक्ष जीको नेपाल आपदा कोष हेतु प्रदान किये।
५)किरात राई स‍ंस्था की अध्यक्ष श्रीमती इंद्रा राई और उनकी टीम द्वारा साठ हजार एक सौ रूपये (₹60,100) नेपाल आपदा राहत कार्य हेतु अध्यक्षजी को सौंपे।
६) रामगढ़ शाखा अध्यक्ष श्री हरि प्रसाद थापा जी और उनकी टीम ने एक लाख ,तेरह हजार, चार सौ इकसठ रूपये (₹1,13,461/-) आपदा राहत सहायता हेतु केंद्रीय अध्यक्ष जी को सौंपे ।

केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा जी ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सब अपने पड़ोसी देश नेपाल की हरसंभव सहायता के लिए उनके साथ खड़े हैं।
केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा जी ने सभी शाखाओं के अध्यक्ष उनकी टीम और सभी दानदाताओ का आभार भी प्रकट किया।
इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजन क्षेत्री , उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद,शाखाओं के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि गण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *