ईएमए देहरादून की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपीएस चौहान मुख्य अतिथि रहे, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मुकेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजन

आज इ एम ए देहरादून की बैठक होटल ग्रांड लिगेसी देहरादून मे प्रदेश अध्यक्ष डा मुकेश चौहान की अध्यक्षता में हुई । बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के पी एस चौहान मुख्य अथिती उपस्थित हुए ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए डा चौहान ने कहा कि ए आई एंड रेटिना स्केन तकनीक आइरिस एनालिसिस से शरीर में होने वाली कमी का पहले ही एडवांस में पता चल जाता है । डा चौहान ने कहा कि ए आई एंड रेटिना स्केन तकनीक (आइरिस एनालिसिस) ऐसी तकनीक है जिससे शरीर की वर्तमान, भूत , भविष्य में होने वाली कमी का भी पता चल जाता है ।

इस तकनिकी जांच से बिना रक्त परीक्षण के ही रोग निदान हो जाता है । इस तकनीक का शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता । बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा मुकेश चौहान ने कहा कि जनता में इस तकनीक के प्रचार प्रसार की कमी है । इ एम ए नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन कर इसका प्रचार प्रसार तथा रोगियों को चिकित्सा लाभ देने का कार्य शीघ्र ही करने जा रही है ।

कार्यक्रम में डा आदर्श शर्मा डा वी के सैनी, डा निपाल सिंह, डा सी पी रतूडी , डा एम एस कश्यप, डा कैलाश बडथवाल , डा एन एस टाकुली, डा कमलेश खंडूडी, डा ज्ञानेशवर शर्मा , डा बिवस अधिकारी,डा शाहिद खान,डा ऋचा आर्य आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *