लायंस क्लब देहरादून वेस्ट ने आज हर्षल फाउंडेशन द्वारा आयोजित विकलांग शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एक जरूरतमंद और दिव्यांग महिला को सिलाई मशीन दान की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कैबिनेट मंत्री श्री खानजान दास जी उपस्थित थे। क्लब की ओर से अध्यक्ष एमजेएफ लायन रवि गुप्ता जी और लायन अनिल गुप्ता भी उपस्थित थे।