टपकेश्वर महादेव में हरेला अभियान का शुभारंभ, योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने पौधरोपण के साथ संरक्षण का दिया संदेश

माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव गढ़ी कैंट देहरादून में आज विशेष हरेला अभियान का शुभारंभ योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी के पावन सानिध्य में फूलों और औषधीय पौधे के रोपण के साथ किया गया, जोशी ने पौधों के रोपण के साथ साथ संरक्षण पर जोर दिया उन्होंने लोगों का आह्वान किया आप इस साल सरकारों, संस्थाओं द्वारा रोपित 5 पौधों को गोद लेकर 5 साल तक संरक्षण का कार्य करें तो आपको लाख गुना ज्यादा पुण्य मिलेगा, पवित्र श्रावण मास में शिव पूजा के साथ साथ फलों, फूलों, औषधीय पौधों के रोपण और संरक्षण का आह्वान किया, जोशी ने बताया कल से एक हफ्ते तक हरेला अभियान हरिद्वार और कुमाऊं मंडल में चलाया जाएगा लोगों को बगीचों को विकसित करने, जड़ी बूटी उत्पादन, फूलों की खेती और पर्यावरण संरक्षण और रिवर्स पलायन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा आज के कार्यक्रम में डा मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, एडवोकेट तनुज जोशी,योगाचार्य सविता उपाध्याय, अंजू पाठक, शहनाज, ऋषि पाल, गणेश बिजलवान, योगाचार्य आयुष पोखरियाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *