गोर्खाली सुधार सभा का 88वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, वीर नारियों व प्रतिभाओं को किया सम्मानित

गोर्खाली सुधार सभा ने अपना 88वाँ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया | प्रात: 9:00 बजे मानेकशाॕ सभागार में अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी के करकमलों से हवन-पूजन के साथ सभी की सुखशांति एवं कल्याण हेतु प्रार्थना की गई |
11 :00बजे से स्थापना दिवस समारोह के आयोजन में सर्वप्रथम — मुख्य अतिथि माननीय विधायक सविता कपूर ,कैंट गोर्खाली सुधार सभा केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा जी, विशिष्टअतिथि ले०जनरल शक्ति गुरूंग, ले० जनरल राम सिंह प्रधान ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री एवं
उपाध्यक्ष पूजासुब्बा चंदजी ने दीप प्रज्वलित करते हुए विधिवत शुभारंभ किया |
अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी ने मुख्य अतिथि एवं सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत अभिनंदन कियाऔर 88वें स्थापना दिवस की बधाई दी ।
महामंत्री श्री गोपाल क्षेत्री जीने अवगत कराया कि —गोर्खाली सुधार सभा की स्थापना 17 अप्रैल 1938 को हुई थी |यह संस्था सम्पूर्ण भारतवर्ष में हमारे समुदाय की सबसे पुरानी संस्था है |वर्तमान में हमारी संस्था द्वारा समाज हित के कार्यों जैसे — मेघावी छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति, जरूरतमंद -असहायों कोआर्थिक सहायता, गरीब कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता , बेहद गरीब परिवार में दाहसंस्कार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है |महिला सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क सिलाई कढा़ई प्रशिक्षण, युवाओं को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, सेना में भर्ती हेतु पूर्व प्रशिक्षण, नशा मुक्ति कार्यशाला, रक्तदान शिविर , स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, स्वच्छता जागरूकता अभियान, एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम प्रमुखता से हैं जिनपर हम कार्यरत हैं |
मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि इस अवसर पर सांस्‍कृतिक आयोजन में कौसेली सांगितिक ग्रुप द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गई । नित्या ग्रुप प्रेमनगर द्वारा कृष्ण लीला की सुंदर प्रस्तुति दी गई

नेहरू ग्राम शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर लघु नाटिका, एवं प्रयास जागरूकता मंच द्वारा नशामुक्ति अभियान पर लघु नाटिका का मंचन किया गया । गुरांस सांस्कृतिक कला केंद्र द्वारा प्राचीन सुप्रसिद्ध धार्मिक परंपराओं पर आधारित लाखे लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं गणमान्य जनों द्वारा स्थापना दिवस स्मारिका -2026 का विमोचन भी किया गया |
गो०सु०सभा की ओर से इस वर्ष वीर सैनिकों , वीर नारियों , मेघावी छात्र/छात्राओं,समाजसेवियों एवं उत्कृष्ट प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया |
(1)वीर नारी सम्मान
१) वीरनारी श्रीमती0चंद्रकला थापा (धर्मपत्नी शहीद राइफलमैन तेज बहादुर थापा, नेहरू ग्राम शाखा)
२) वीर पिता श्री भगवान सिंह थापा( पिता शहीद राइफल मैं संदीप थापा तेलपुरा)
(2)भाषा एवं साहित्य
१) डॉ॰डम्मर प्रसाद पौडेल , हरिद्वार शाखा
(3)उत्कृष्ट खेल प्रतिभा सम्मान
(१) मा० सिद्धार्थ थापा , S G F I 2026 राष्ट्रीय फुटबॉलगढ़ी शाखा
(२)मा० अद्वितीय गुरूंग, राष्ट्रीय ताइक्वांडो, भारूवाला शाखा
(३) मा०अनिकेत थापा, प्रतिभागी राष्ट्रीय शूटिंग , जैंतनवाला शाखा
(४)मा० नमन गुरूंग, प्रतिभागी राष्ट्रीय फुटबॉल अनारवाला शाखा
(५) श्री टेकू मगर , हिमालयन ट्रैकिंग ,
(६) सार्थक थापा ,S G F I -राष्ट्रीय फुटबॉल 2023
(4)) प्रतिभावान मेघावी छात्र/छात्राएं-2025
(१)निशी ठाकुर,93%कक्षा10, उत्तराखंड बोर्ड त्यूनीशाखा
(२) मान्यता थापा,99%कक्षा6,छिद्दरवाला
(३) अवनी ठाकुरी, 94%कक्षा 7 छिद्दरवाला शाखा
४)धैर्य क्षेत्री,93%कक्षा 12 लच्छी वाला शाखा
५)आयुष न्योपाने 94%,बी कॉम, छिद्दरवाला शाखा
६) अदिति गौतम, 94%बी ए अनारवाला शाखा
७) शिक्षा बोहरा,93%,बी कॉम, छिद्दरवाला शाखा
८)शुभम,थापा,93%,कक्षा10, श्यामपुर शाखा
९)वंशिता गुरूंग, 93%बी बी ए, ठाकुरपुर शाखा

(5) सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान
(१) श्रीमती उपासना थापा, नयागांव शाखा
२) श्री आनंद जोशी, कोटद्वार शाखा
३)श्री विशाल सावन, गढ़ी डाकरा शाखा
४) श्रीमती देवमाता गुरूंग, ठाकुरपुर शाखा
५) श्रीमती कमला थापा , गढ़ी डाकरा शाखा
६)कर्नल अनिल थापा, रायपुर शाखा
७) श्रीमती प्रभा शाह, गढ़ी डाकरा शाखा
८)श्री सागर लामा, पार्षद ,जोहड़ी अनारवाला शाखा
९) श्री नरेन्द्र लिम्बु, क्लेमनटाउन शाखा
१०)आ॰कै०गिरि बहादुर थापा, पुरोहित वाला शाखा
११)श्री ऋषि राम शर्मा , रायवाला शाखा
,१२) श्रीमती मधु गुरूंग संस्थापक रेडियो घामछाया
(6)वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी
(१)श्री टी बी राना ,पूर्व शाखा अध्यक्ष श्यामपुर
(२) कर्नल जी॰बी॰गुरूंग , ठाकुरपुर शाखा
३) श्री दिल बहादुर आले भगवानपुर शाख
(7) विशेष सम्मान
१)सूश्री कोमल थापा ,मिस उत्तराखंड, त्यूनी शाखा
(8)खेल प्रेरणास्रोत कोच
१)मीना उपाध्याय भारतीय हैंडबॉल कोच , नेहरू ग्राम शाखा
२)रमन थापा , फुटबॉल N I S कोच , गढ़ी डाकरा शाखा
३)के०बी०थापा राष्ट्रीय फुटबॉल 1981,82एवं 83, जैंतनवाला शाखा
४)कै०सूरज थापा , फुटबॉल 1980,81&820एशियाड एवं फुटबॉल कोच
५) नरेंद्र ‌थापा, फुटबॉल राष्ट्रीय खेल 1993 पुरोहित वाला शाखा
(9)इस अवसर पर गोर्खा संदेश समाचार पत्र हरिद्वार के प्रमुख सम्पादक श्री शमशेर बहादुर बमजी द्वारा :-
(१)गोर्खा संदेश समाज सेवी सम्मान:—
कर्नल बी॰एम ॰ थापाजी
(२)गोर्खा संदेश साहित्य सम्मान :–
कर्नल आर॰एस॰क्षेत्री जी को
सम्मानित किया गया |

कार्यक्रम का संचालन सांस्‍कृतिक सचिव कै० वाई०बी० थापा ,प्रभा शाह एवं महामंत्री ने किया
आज के भव्य आयोजन में गोर्खाली सुधार सभा के समस्त 46 शाखाओं के शाखा अध्यक्ष, सदस्य गण ,सचिव श्री मधुसूदन शर्मा , कर्नल विक्रम सिंह थापा ,कर्नल सी॰बी॰थापा, कर्नल डी० एस०खड़का, कर्नल जीवन क्षेत्री,आर०, पूर्व राज्यमंत्री ले० टी०डी भूटिया जी , इंजिनियर मेग बहादुर थापा , पूर्व सैन्य अधिकारीगण , समस्त संघ संस्थाओं एवं उपजातीय समितिओं के अध्यक्ष,
वरिष्ठ महानुभावजन , मातृशक्तियाँ एवं युवाजन भारी संख्या में उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *