जोहार सांस्कृतिक समिति, देहरादून द्वारा मिलन समारोह-2026 का आयोजन बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया

उत्तराखंड की राजधानी, देहरादून में, जोहार सांस्कृतिक समिति, देहरादून द्वारा मिलन समारोह-2026 का आयोजन बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया.
जिसमें लगभग 150 सदस्यों ने भाग लिया।
इस समारोह में खेलकूद, गाना-बजाना, गीत-संगीत के साथ ही साथ एक अद्भुत खेल, मुर्गा झपट ( घुन्नीमार ) को दो आयु वर्गों यानि एक 60 वर्ष से ऊपर और दूसरा 60 वर्ष तक के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। यह खेल काफी मनोरंजक एवं कार्यक्रम का आकर्षण रहा। जिसे ललित सिंह मर्तोलिया जी ने प्रायोजित एवं संचालित किया।
एक और कार्यक्रम का आकर्षण रहा, वह था: कौन बनेगा करोड़पति के तर्ज पर कौन बनेगा हजारपति क्विज, जिसका संचालन श्री ललित सिंह मर्तोलिया जी द्वारा ही प्रायोजित इस खेल को बड़े ही मनोरंजक ढंग से कराया गया, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *