आज मसूरी विधानसभा के अंतर्गत सरोना न्याय पंचायत के मालदेवता काली मंदिर में (पंद्रह) महिला समूह की महिलाओं को महिला दिवस पर कांग्रेस नेत्री श्रीमती गोदावरी थापली के द्वारा सम्मानित किया गया। शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती कमला थापा ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारे ट्रस्ट द्वारा थापली जी के सहयोग से अनेक प्रकार के कुटीर उद्योग चलाया एवं प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
महिलाओं ने थापली के हमेशा चाहे करोना काल हो, आपदा हो, इंटर कॉलेज के पूरे बच्चों की दो वर्ष की फीस हो, महिलाओं को सिलाई मशीन, राशन, कपड़े, शाल आदि मुसीबत के समय में सहायता के लिए आगे रहने पर बहुत धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में कविता, बीना चौधरी, रूपकली राणा, शीला देवी, ज्योति, सुमित्रा, सोनिया, पुष्पा आदि का विशेष सहयोग रहा।