गोर्खाली सुधार सभा की पुरोहित वाला शाखा का वार्षिक अधिवेशन -कर्मठ शाखा अध्यक्ष आ०कैप्टन सूरज थापा की अध्यक्षता मे ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ | सर्वप्रथम शाखा अध्यक्षजी ने — मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजन क्षेत्री जी ,महामंत्री श्री गोपाल क्षेत्रीजी एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रभा शाह का स्वागत अभिनंदन किया |तत्पश्चात् शाखा के विगत वर्ष के कार्य एवं आय – व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया | इस अवसर पर शाखा के बुद्धिजीवियों ने अपने विचार एवं सुझाव सबके सम्मुख रखे | सभा के पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्य, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषयमें विस्तार से अवगत कराया |
*आज इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्री सूरज थापा जी एवं ग्राम प्रधान श्रीमती तनुजा घले ने गोर्खा कल्याण परिषद की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति कोटिया जी(राज्यमंत्री) को सम्मानित भी किया।*
*केंद्रीय अध्यक्षजी ने शाखा के मेघावी छात्र –सानिध्य थापा को छात्रवृत्ति प्रदान कीं* ।
*केंद्रीय अध्यक्षजी ने शाखा के इन ज़रूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की*:–
*१)श्री अरूण राना*
*२) श्री प्रमोद क्षेत्री*
*समाजसेवी सम्मान*
*१)श्रीमती भूमेश्वरी शाही*
*२) कै॰ सी बी क्षेत्री*
*३) श्रीमती मीनू क्षेत्री*
*४) श्रीमती पवित्रा*
*वयोवृद्ध नागरिक सम्मान*
*१)कै०गिरी बहादुर थापा*
*२)श्री बी० आर० वर्मा में*
*३)श्री देवी प्रसाद पौडियाल*
*४)श्री यम प्रसाद*
*५)श्री दिल बहादुर चले*
केंद्रीय अध्यक्षजी ने शाखा अध्यक्ष श्री सूरज थापा जी के कार्य एवं शाखा के सहयोग की सराहना की । उन्होंने छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में परिश्रम करते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर रहने का संदेश एवं प्रेरणा दी।साथ ही समुदाय की संगठनात्मक एकता प्रति जागरूकता का आवाह्न भी किया।
आज इस अवसर पर श्री देव बहादुर क्षेत्री, वार्ड मैम्बर श्रीमती दीना थापा, श्रीमती अनुराधा चालिसे, श्रीमती नीरज शाही, श्रीमती सुचित्रा तमांग, शाखा के वरिष्ठ महानुभावजन, मातृशक्तियां एवं युवा जन उपस्थित रहे।