अंकिता की स्मृति में कांग्रेस ने जलाया एक दिया, न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प

अंकिता भंडारी हत्याकांड की बरसी की पूर्व संध्या पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं राजकुमार ने राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स में अंकिता भंडारी की स्मृति में एक दिया जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने अंकिता को याद करते हुए उनके परिवार के साथ खड़े रहने और न्याय की आवाज को लगातार उठाते रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर लालचंद शर्मा ने कहा कि अंकिता भंडारी केवल एक परिवार की बेटी नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की बेटी थीं। उनकी स्मृति में जलाया गया यह दीप न्याय की उस उम्मीद का प्रतीक है, जिसकी प्रतीक्षा आज भी उनके परिवार और प्रदेश की जनता कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिलना न्याय की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इस प्रकरण से जुड़े जिन सवालों को अंकिता के परिवार और जनता लगातार उठाती रही है, उनका पारदर्शी तरीके से जवाब सामने आना भी आवश्यक है।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि अंकिता की स्मृति में जलाया गया यह दिया केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि वर्षों बीत जाने के बाद भी इस प्रकरण से जुड़े कई सवालों को लेकर प्रदेशवासियों के मन में चिंता बनी हुई है। सरकार और जांच एजेंसियों को मामले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर स्पष्ट और पारदर्शी जानकारी जनता के सामने रखनी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता, बेटियों की सुरक्षा और समाज के विश्वास से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि अंकिता की स्मृति में जलाया गया यह दीप उस संघर्ष का प्रतीक है, जो न्याय, सम्मान और बेटियों की सुरक्षा के लिए आगे भी जारी रहेगा।

महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बागा का कहना है कि सरकार अंकित भंडारी को और उनके परिवार वालों को न्याय देने में देर क्यों कर रही है उनके परिवार वाले सरकार से कितनी बार गुहार लगा चुके हैं कि हमें न्याय दिया जाए लेकिन सरकार न्याय देने में मोन हो रखी है

: राहुल शर्मा फारूक अहमद अर्जुन सोनकर आशु रतूड़ी चमन लाल अजीत सिंह शिवा सोनकर राजेंद्र सिंह घई अनु सोनकर रामप्रवेश मोहन काला नितिन चंदेल दीपा चौहान सुनील चंद अनु सोनकर देवेंद्र कौर अमी चंद नमन जागीर खान विजेंद्र चौहान आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *