धामी सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सिख समाज ने की शुक्राने की अरदास, मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के सफलतम 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिक्ख समाज द्वारा आज अंसारी मार्ग स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक अमृत दरबार साहिब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की सफल कार्य नीति ,धैर्य, समर्पण व सहजता से सरकार चलाने के लिए शुक्राने की अरदास कर उनकी लम्बी आयु की प्रार्थना की गई ।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा की यह प्रदेश का सौभाग्य है की हमे एक बहुत ही संवेदनशील मुख्यमंत्री मिले है ।कार्यक्रम के संयोजक व उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष बलजीत सोनी ने कहा की युवा मुख्यमंत्री जिस प्रकार राज्य हित में लगातार कार्य कर रहे है अब वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश का नाम देश के चुनिंदा राज्यों में होगा । इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष अमरजीत सिंह,पार्षद संतोख नागपाल,रमन चड्ढा,हरमीत सिंह,जसविंदर सिंह,अशोक गुलाटी,गुरप्रीत आदि उपस्थित रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *