उत्तरकाशी में कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’, बदलाव का किया आह्वान

जनपद उत्तरकाशी में आज विधानसभा गंगोत्री अंतर्गत जिला मुख्यालय में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ‘परिवर्तन संकल्प’ कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित की जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा में भागीदारी की। परिवर्तन यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों का कांग्रेस पार्टी के प्रति उत्साह और विश्वास से परिलक्षित हो रहा है कि आमजन अब जनविरोधी भाजपा से त्रस्त हो चुका है और बदलाव का मन बना चुका है।

परिवर्तन यात्रा के दौरान अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

परिवर्तन संकल्प यात्रा में विधायक प्रतापनगर श्री विक्रम सिंह नेगी, मसूरी से पूर्व विधायक श्री जोत सिंह गुनसोला, जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के अध्यक्ष श्री प्रदीप रावत सहित अन्य सम्मानितजन रहे मौजूद।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *