हरि बद्री नामा महासमिति का द्वितीय महाधिवेशन संपन्न, सामाजिक गौरव से सम्मानित हुईं विभूतियां – hindikhabar24x7.com

हरि बद्री नामा महासमिति का द्वितीय महाधिवेशन संपन्न, सामाजिक गौरव से सम्मानित हुईं विभूतियां

रविवार 13 सितंबर 2026 हरि बद्री न मा महासमिति (पंजी.) देहरादून का द्वितीय महाधिवेशन बद्रीपुर स्थित रावत फार्म में बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में पूर्व राज्यमंत्री राजेश शर्मा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, वरिष्ठ समाजसेवी विशिष्ट अतिथि तेजेन्द्र सिंह रावत (मन्नू), एवं श्री राम दर्शन रामलीला समिति (पंजी.) देहरादून के निर्देशक धर्मेन्द्र सिंह रावत द्वारा भगवान बद्रीनाथ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि राजेश शर्मा द्वारा महासमिति के सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र के विकास में निरंतर किये जा रहे प्रयासों के लिए साधुवाद के साथ धन्यवाद दिया गया जिनके अथक प्रयासों से क्षेत्र की समस्याओं के साथ साथ धार्मिक सामाजिक सौहार्द के लिए निरंतर प्रयास किये जाते रहे हैं। विशिष्ट अतिथि तेजेन्द्र सिंह रावत द्वारा द्वितीय वार्षिक महा अधिवेशन के अवसर पर उपस्थित समस्त क्षेत्र की जनता का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है महासमिति के मंच पर हम सभी कालोनी वासी अपने सुझाव एवं समस्याओं को साझा कर पा रहे हैं, हम सभी के प्रयासों से कहीं न कहीं हम एक जुटता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस प्रकार के आयोजन निश्चित ही हमें आपस में एक दूसरे से जोड़े रखते हैं।

विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र सिंह रावत द्वारा समिति के कार्यों की सराहना के साथ यह भी विश्वास जताया गया कि जब जब क्षेत्र के हित में महासमिति को भी कदम उठायेगी हम कंधे से कंधा मिलाकर समिति के साथ खड़े मिलेंगे। समिति के संरक्षक डॉ सुभाष चन्द्र पुरोहित ने स्वागत संबोधन में सभी अतिथियों के साथ साथ समस्त कालोनी समिति के सभी पदाधिकारियों और सामाजिक गौरव सम्मान से सम्मानित विभूतियों का धन्यवाद किया जिनके सहयोग से महासमिति का द्वितीय महाधिवेशन सम्पन्न हो पाया। महासचिव विजय राम मझेडा द्वारा समिति के पूरे वर्षभर के क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते हुए। आने वाले समय में समिति की रचनात्मक गतिविधियों को निरंतर बनायें रखने के प्रयासों पर जोर दिया गया।

महाधिवेशन में हरिपुर नवादा बद्रीपुर माजरी माफी की सदस्य समितियों केवल उन सम्मानित नागरिकों को सामाजिक गौरव सम्मान से विभूषित किया गया जिनका कि कालोनी की समिति एवं अपनी कालोनी में उत्कृष्ट योगदान रहा हो।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण महिलाओं द्वारा वीर भड माधोसिंह के जीवन पर आधारित गढ़वाली नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति रही साथ ही मातृशक्ति बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को दिब्य एवं भब्य बनाया। कार्यक्रम के अंत में महासमिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह पंवार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के साथ उपस्थित क्षेत्र की संभ्रांत जनता का आभार जताया गया। एवं भविष्य मे हरिपुर बद्रीपुर नवादा माजरी माफी के अलावा और भी क्षेत्रीय जनता को महासमिति में जोड़ने की बात कही गयी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शोभाराम नौटियाल, उपाध्यक्ष संगीता रावत, सलाहकार सुदर्शन सिंह कुंवर, मीडिया प्रभारी ईशा कोठारी, महाराज सिंह रावत, आशीष कंडारी, सह सचिव विजया सेमवाल, अनीता बिष्ट,सुमित्रा थापा, विक्रम सिंह बिष्ट, विरेन्द्र सिंह रावत, प्रचार सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, सूर्य प्रकाश भट्ट, संयोजक पान सिंह रावत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुंवर सिंह पुंडीर एवं गौरी रौतेला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *