चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा तिलक रोड, खुड़बुड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं कन्या माध्यमिक विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट चित्रों के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का जिस प्रकार प्रदर्शन किया है, वह वास्तव में सराहनीय एवं काबिले-तारीफ है। विशेष रूप से नेपाल त्रासदी को केंद्र में रखकर विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों में उनकी संवेदनशीलता, कल्पनाशीलता और सामाजिक सरोकार स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। बच्चों ने रंगों के माध्यम से त्रासदी की जो मार्मिक तस्वीर प्रस्तुत की है, वह अतुलनीय है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक एवं मानवीय विषयों के प्रति संवेदनशील बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम का संचालन संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन ने किया। इस अवसर पर प्रदीप नागलिया, विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षिकाएं, विद्यालय स्टाफ सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *