शहीद बलबीर सिंह नेगी का चित्र विधानसभा में लगाए जाने, लोहारी पाला परियोजना से पीडि़त प्रभावितों को आसपास बसाए जाने एवं कोचिंग सेंटरों के संचालकों का उत्पीड़न अनावश्यक रूप से न किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह ने कहा है कि शहीद बलवीर सिंह नेगी के चित्र को विधानसभा में जहां पर शहीदों के चित्र लगे है वहां पर स्थापित किए जाने की नितांत आवश्यकता है और वहीं दूसरी ओर लोहारी नागपाला परियोजना से प्रभावित पीडि़त परिवारों को आसपास के खाली पड़ी भूमि पर तत्काल प्रभाव से बसाए जाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में मालदेवता क्षेत्र में आए मलबे को आज तक वहां से नहीं हटाया गया है और जिसे तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की जरूरत है क्योंकि मानसून का मौसम आने वाला है और कोई बड़ी घटना न घटे इससे पहले वहां से मलबे को हटाया जाए। वहीं देहरादून में स्थित कोचिग सेन्टरो में अग्नि शमन मानक व अन्य विषय भी प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के सम्मुख रखे।
प्रीतम सिंह ने कहा कि दून के सभी कोचिग सेंटरो संचालकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अग्निकांड के बाद सभी संस्थानो ने प्राथमिक अवस्था की अपनी तैयारिया पहले से ही है, जैसे अग्निशमन यंत्र के रूप में सिलेंडर लगा रखे है, इसके अलावा आने जाने के लिए किसी के पास दो रास्ते है और किसी के पास एक, परन्तु छात्र संख्या सभी में कम है, विद्यार्थियो को जागरूक भी किया जा रहा है।
वहीं कोचिंग सेंटर संचालकों ने कक्षाओं का आकार अर्थात छात्र संख्या कम रखी जा रही है। कोचिग एवं पुस्तकालय एसोसिएशन फायर विभाग पूर्व जानकारी और समय संस्थानो को दे और सीधे किसी संस्थान के खिलाफ कार्रवाई न की जाए यदि कोई आवश्यकता पूरी करनी हो तो संस्थानो समय दिया जाए सभी संचालक राज्य के निवासी है, और अपना कार्य ईमानदारी व निष्ठा से कर रहे है।
उन्होंने बताया िक करनपुर में बनी हुई ईमारतंे एमडीडीए के गठन से पूर्व की है इसलिए किसी के पास व्यावसायिक नक्शा नहीं है परन्तु अग्निशमन के सभी साधन कोचिग संस्थानो के द्वारा लगाए गए है और अनावश्यक रूप से कार्रवाई न की जाए। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री अजय ंिसंह, सूरत सिंह नेगी, मोहित नेगी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।