प्रेमनगर के चाय बागान में फिर गाय काटने की घटना, पांचवीं बार मिला अवशेष

आज प्रेमनगर मोहनपुर पावर हाउस के पीछे नहर वाली सड़क के पास चाय बागान में गाय काटने की पांचवी घटना घटित हुई है
आज सुबह सूचना मिलने पर पशु प्रेमी संगठन के सदस्य मौके पर पहुंच गए वहां गौ माता के अवशेष पाए गये पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेष एकत्र किए पशु प्रेमी संगठन प्रेमनगर के अध्यक्ष श्री आलोक आहूजा ने इन गाय काटने वालों 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग की क्षेत्र वासियों ने जमकर नारेबाजी की यह गाय काटने वाले न पकड़े गए तो पशु प्रेमी संगठन प्रेमनगर व अन्य हिंदू संगठनों की ओर से आंदोलन किया जाएगा ।
गौ माता का वध गौकशी करने वालों की पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते आ रहे हैं।
हमारे प्रेमनगर के थानाध्यक्ष महोदय श्री कुंदन राम जी जो स्वयं भी पशु प्रेमी है समय-समय पर उनके द्वारा संगठन का बहुत सहयोग किया जाता है अभी विगत कई दिनों से कई गोवंशों को रेबीज नामक रोग हो गया था इस रोग में पशु का जीवित रहना मुश्किल हो जाता है जो भी पशु इस बीमारी के कारण अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए उनके निस्तारण हेतु जेसीबी की आवश्यकता पड़ती है तो आदरणीय थानाध्यक्ष महोदय द्वारा ही जेसीबी उपलब्ध कराई जाती है
आज उन्हीं के आश्वासन पर पशु प्रेमी संगठन ने विश्वास किया और आगामी 48 घंटे में गौकशी करने वालों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
मेरा प्रेमनगर क्षेत्र के सभी सम्मानित दुकानदार भाइयों से अपने मकान दुकान किराए पर देने वालों अनुरोध है अपनी दुकान मकान किराए पर देने से पहले एक बार अवश्य सोच ले क्या आप किन को अपनी दुकान मकान किराए पर दे रहे हैं।
अपनी दुकान मकान किराए पर देने से पहले एक बार अवश्य सोच विचार कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *