मोहब्बेवाला चौक पर ट्रक पलटने से अफरा-तफरी, हादसे में नुकसान

प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के प्रदेश सचिव रमेश कुमार मंगू ने शहर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण आम लोगों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ता जा रहा है।

रमेश कुमार मंगू ने कहा कि शहर में आए दिन हो रहे हादसे यह दर्शाते हैं कि ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण क्यों नहीं किया जा रहा है और ट्रैफिक प्रबंधन व सुरक्षा इंतज़ाम कब तक सुधरेंगे।

उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते हादसे साफ संकेत दे रहे हैं कि सड़क सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

प्रदेश सचिव रमेश कुमार मंगू ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने, ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि जनता अब इन सवालों का जवाब चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *