बृहस्पतिवार को श्री राम मंदिर, दीपलोक कॉलोनी, देहरादून द्वारा बल्लूपुर रोड पर मैसृस सिंगल ग्रेनाइट शोरूम के आगे शामियाना लगाकर भव्य रूप से निर्जला एकादशी के महा शुभ अवसर पर एक मीठे पानी शरबत की छबील का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मंदिर के आचार्य श्री पुरुषोत्तम डिमरी जी द्वारा मंत्रौं उच्चारण कर विधि विधान से पूजा संपन्न कराई गई। तत्पश्चात इस छबील का शुभारंभ माननीय विधायक कैंट विधानसभा श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा किया गया।
जून की तपती दोपहरी में इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने इस मीठे शरबत के सेवन का आनंद लिया। इस मौके पर श्री राम मंदिर के अध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता, सचिव श्री सुनील शर्मा, उत्सव मंत्री श्री जे एस चुग, प्रचार मंत्री श्री सुशील बग्गा, कोषाध्यक्ष श्री सुनील गोयल, भंडार पाल श्री शंकर थापा, उप प्रधान श्री एस के गांधी, ऑडिटर श्री तरुण सक्सेना, श्री आर के गुप्ता पूर्व अध्यक्ष, मनमोहन सिंह, श्री पुनीत बग्गा, अनिल बांगा मै0 सिंगल ग्रेनाइट के स्वामी श्री अजय सिंघल एवं उनके स्टाफ एवं नई पीढ़ी के बच्चों द्वारा भी इस इस मीठे शरबत के वितरण में भरपूर सहयोग रहा।
इसी के साथ ही साथ मंदिर समिति ने आगामी 29 जून 2026 दिन सोमवार को श्री श्री जगन्नाथ जी के मंगल स्नान के शुभ अवसर पर ढोल नगाड़ों, बैंड बाजे और प्रभु नाम संकीर्तन करते हुए धूमधाम से निकाले जाने वाली 108 सौभाग्यवती महिलाओं की कलश यात्रा का निमंत्रण भी श्रद्धालुओं को दिया।