कैंट विधानसभा में पेंशन सत्यापन शिविरों का आयोजन, विधायक सविता कपूर के प्रयासों से लाभार्थियों को मिल रही सुविधा

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा कैंट विधानसभा के सभी वार्डों में पेंशन सत्यापन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं अन्य पेंशन लाभार्थियों को उनके क्षेत्र में ही सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
माननीय कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर के विशेष प्रयासों से कैंट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्थित रूप से शिविर लगाए जा रहे हैं। विधायक श्रीमती कपूर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सरल एवं सुगम तरीके से मिले तथा किसी भी बुजुर्ग या दिव्यांग व्यक्ति को सत्यापन के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इन शिविरों में बड़ी संख्या में लाभार्थी पहुंचकर अपने पेंशन संबंधी सत्यापन कार्य पूर्ण कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *