उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रगति विहार सामुदायिक केंद्र में बलवीर सिंह नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को सुचारु संचालन एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में निम्नलिखित प्रस्तावो पर चर्चा करके पास किए गए —
1.नई कार्यकारिणी के सदस्यों का नामांकन कर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया।
2. सी.जी.एच.एस. की जोनल एडवाइजरी कमेटी ZAC एवं लोकल एडवाइजरी कमेटी LAC की बैठकों हेतु प्रतिनिधियों का नामांकन किया गया।
3. दिनांक 10.03.2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली SCOVA बैठक के लिए तिलक राज शर्मा एवं रविन्द्र दत्त सेमवाल को अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया।
4. संगठन के कार्यों को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु विभिन्न समितियों के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया।
5. एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट बनाए जाने पर भी गंभीर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वश्री तिलक राज शर्मा (संरक्षक), डॉ. एस. चन्द्रा स्वामी (संयोजक), एच.एस. काला (उपाध्यक्ष), रविन्द्र सेमवाल (महासचिव), अनिल उनियाल (वित्त सचिव), अरविन्द किशोर बहुखंडी (वित्त सह सचिव), श्रीकांत बिमल (संगठन सचिव) तथा राजेन्द्र उनियाल (लेखा परीक्षक) सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की।
अध्यक्ष महोदय ने अपने संबोधन में संगठन की एकता एवं सक्रियता पर बल देते हुए कहा कि पेंशनर्स के हित सर्वोपरि हैं और संगठन उनके अधिकारों की रक्षा हेतु सतत प्रयासरत रहेगा। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।