आज ‘धर्मपुर विधानसभा’ के अंतर्गत ‘टर्नर रोड’ स्थित भाजपा नेता महेश पांडे जी के कार्यालय पर आगामी 7 मार्च को हरिद्वार में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी की प्रस्तावित ‘चार साल बेमिसाल’ महारैली की तैयारियों के निमित्त ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल’ के द्वारा आयोजित बैठक में विधायक विनोद चमोली जी ने प्रतिभाग किया।
विधायक विनोद चमोली जी ने कहा कि उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं को भाजपा के यशस्वी नेता अमित शाह जी को सुनने जाना है।
कार्यक्रम के उपरांत सेना से सेवानिवृत्ति के उपरांत पूर्व सैनिक ‘श्री अमर सिंह बिष्ट जी’ को भाजपा परिवार में सम्मिलित किया।
इस अवसर पर महानगर भाजपा महानगर संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ महेश पाण्डे जी,मंत्री श्रीमती पूनम ममगाईं जी, मण्डल अध्यक्ष श्री वासुदेव जखमोला जी, मण्डल महामंत्री श्री राजकुमार भाष्कर जी, श्रीमती अंजू ध्यानी जी, पुष्कर सामंत, शिव गोयल, मनोज सिंह, दर्शन बडोला, त्रिभुवन जोशी, विनोद राई,सम्मानित पार्षदगण, मोर्चो के पदाधिकारीगण, सहित पार्टी/मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।